स्योहारा, बिजनौर। बुढ़नपुर क्षेत्र के ग्राम माहुपुरा में लाखों रुपये के जेवर चोरी होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। read more:https://pahaltoday.com/mega-electricity-solution-camp-was-organized-people-took-advantage-of-the-camp/ जानकारी के अनुसार जामिन हुसैन पुत्र बुद्धू खां के घर बीती रात चोरों ने तीन कमरों में रखी अलमारियों से करीब 20 तोला सोना और दो किलो चांदी चोरी कर ली। घटना के समय घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे कूलर की हवा में सोते रहे। सुबह जब बड़ी बहू महजवी उठी तो कमरों के दरवाजे खुले मिले और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। सास शमशीदा और बहू की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना डायल-112 और थाना स्योहारा पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात घर के ही एक सदस्य द्वारा अंजाम दी गई थी। थाना स्योहारा में तैनात दरोगा उमेश चंद्र और पुलिस टीम ने करीब छह से सात घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया। ग्राम माहुपुरा में लाखों रुपये के जेवर चोरी होने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किए जाने के बाद पीड़ित पक्ष ने अपनी तहरीर वापस लेने की बात कही है।जान कारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अब मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है। गौरतलब है कि थाना स्योहारा पुलिस ने चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया था। जांच में मामला घर के ही व्यक्ति से जुड़ा बताया गया था।