डस्ट नियंत्रण अभियान की जिलाधिकारी ने की लाइव मॉनिटरिंग

सोनभद्र। जनपद में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण एवं डस्ट नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान की शुक्रवार को जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की। इस दौरान नगर पंचायत ओबरा, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज, नगर पंचायत डाला एवं अनपरा क्षेत्र में स्मोक गन के माध्यम से किए जा रहे छिड़काव कार्य का जायजा लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/serving-the-common-people-is-the-true-religion-viraj-sagar-das/
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्मोक गन संचालित कर रहे ड्राइवरों से सीधे संवाद स्थापित कर मशीनों के संचालन, छिड़काव की अवधि, प्रभावित क्षेत्रों तथा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डस्ट प्रभावित क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को प्रदूषण से राहत मिल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने विभिन्न नगर निकायों में चल रहे छिड़काव कार्यों का विस्तार से निरीक्षण किया तथा मौके पर तैनात अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं वायु गुणवत्ता सुधार के लिए व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रदूषण नियंत्रण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए डस्ट नियंत्रण एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *