म्योरपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत गंभीर बनी रही।read more:https://pahaltoday.com/mega-electricity-solution-camp-was-organized-people-took-advantage-of-the-camp/
जानकारी के अनुसार मंजू देवी उम्र 29 वर्ष पत्नी सूरज गुप्ता निवासी पिंडारी का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है तथा उनका उपचार जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।