राज्यमंत्री ने नवनिर्मित विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सोनभद्र। राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने शुक्रवार को म्योरपुर क्षेत्र में विभिन्न नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने रनटोला स्थित नवनिर्मित श्मशान घाट, ब्लॉक परिसर में बने अतिथि कक्ष तथा म्योरपुर कस्बे में निर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन एवं अतिथि गृह का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-and-superintendent-of-police-reviewed-prosecution-and-law-and-order/लोकार्पण समारोह में आयोजकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन, अतिथि गृह और श्मशान घाट जैसी सुविधाएं ग्रामीणों की आवश्यक जरूरतों से जुड़ी होती हैं और इनके निर्माण से आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बनाया जा रहा है। दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। वहीं ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कहा कि म्योरपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा आगे भी जनता की जरूरतों के अनुसार मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश मिश्रा, एडीओ अजय कुमार, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत सचिव राघवेन्द्र, दिनेश गुप्ता, प्रेमचंद यादव, गणेश जायसवाल, ब्रह्मदेव तिवारी, मोनू जायसवाल, होरीलाल पासवान, चंद्रभूषण मिश्रा, सहदेव तिवारी, इम्तियाज आलम, प्रवीण कुमार और भूपेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान लोगों ने विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *