जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक व जिलाध्यक्ष राहुल पासवान ने नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। read more:https://pahaltoday.com/serving-the-common-people-is-the-true-religion-viraj-sagar-das/प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय मंंत्री से मुलाकात कर उन्हें जिले में मुख्य रूप से आम, हल्दी, आंवला, अनाज, लहसुन, मिर्च समेत स्थानीय रूप से उपलब्ध कृषि उत्पादों का खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं के बारे में चर्चा की। उन्हें बताया कि जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित होने से रोजगार बढ़ेगा और युवाओं का पलायन रुकेगा। इसके अतिरिक्त दुग्ध उत्पादों, फल, सब्जियों के पैकेजिंग की भी अपार संभावनाएं हैं। इसके साथ ही भिनगा नगर के दर्जी मुहल्ला आजादनगर स्थित शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने, ग्राम पंचायत पटना खरगौरा में जल निकासी के लिए लगभग 400 मीटर नाला निर्माण, सिरसिया ब्लाक के मरैला चैपुरवा स्थित रेहली दास, रजई दास बाबा के मंदिर से मुख्य मार्ग तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यों के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेेकर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा भी हुई।