भदोही। चौरी खास ग्रामसभा के जल जीवन मिशन की ग्राम समूह पेयजल योजना पर मंगलवार को चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जिसके चलते चौरी खास ग्रामसभा में जल सकट गहरा गया है। चोरी की सूचना ग्रामसभा की महिला प्रधान द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। तहरीर पाने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।read more:https://pahaltoday.com/big-blow-to-sp-senior-mirzapur-leader-amitabh-pandey-resigns/
इस दौरान ग्राम प्रधान साबिया बेगम पत्नी महबूब आलम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि
चोर लोहे के दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे में घुसे और नलकूप में लगे कॉपर केबल को काटकर चुरा ले गए। सुबह ऑपरेटर जब टंकी पर पहुंचा तो ताला टूटा मिल। सूचना पर डायल 112 दी गई और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि ये पहली बार नहीं चोरी हुए है। 3 महीने पहले भी सोलर प्लांट का केबिल चोरी हो चुका है। नया केबिल लगने के सिर्फ 1 हफ्ते बाद फिर से कॉपर केबिल चोरी हो गया। प्रचंड गर्मी में जब लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे, गांव में पीने के पानी की किल्लत हो गई है। नलकूप बंद होने से पूरा जल आपूर्ति ठप है। तहरीर पाने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस जांच कर रही है। ग्राम प्रधान द्वारा चोरी की सूचना जल जीवन मिशन के अधिकारियों को भी दे दी गई है। लेकिन बार-बार हो रही चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गर्मी में पानी की समस्या पहले से गंभीर है, ऊपर से ऐसी घटनाएं हालात और बिगाड़ रही हैं।