अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।read more:https://pahaltoday.com/solar-streetlights-gather-dust-villagers-upset/
उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 18.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम हिनौता स्थित लखनीयादरी मार्ग के पास सघन चेकिंग कर एक साथ आ रही 03 चार पहिया वाहनों (अंकित वाहन संख्याः BR01JH6716, JH01GK3675 व JH01FP4881) सवार 03 अभियुक्तों 1. सुरज कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी हितनपुर थाना शाहपुर जनपद पटना,बिहार, 2. आकाश कुमार पुत्र भगवान चौरसिया निवासी दिघवारा थाना दिघवारा जनपद सारण, बिहार व 3. विकास कुमार पुत्र रामाशीष राव निवासी अस्ता थाना थरथरी जनपद नालन्दा, बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहनों की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त 03 वाहनों से कुल 1075 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0स0- 103/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 318(3),319(2)338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । *पूछताछ विवरण —* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा तीनों कारों के नम्बर प्लेट को बदलकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को वाहन में छिपाकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री करने का इरादा था । अवैध शराब को उक्त तीनों वाहनों में हम लोगो द्वारा छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया ।