पम्प संचालक पर मार पीट का आरोप, पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर

बड़हलगंज के एक पेट्रोल पंप संचालक पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड संख्या एक कालीचौरा निवासी भाजपा सभासद संजय सोनकर ने इस संबंध में बड़हलगंज थाने में तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संजय सोनकर ने अपनी तहरीर में बताया कि यह घटना 19 मई 2026 को रात करीब 9 बजे की है। वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए फोर लेन पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गए थे। वहां काफी भीड़ थी और वह लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप संचालक कथित तौर पर लोगों को अपशब्द कह रहे थे। सभासद सोनकर ने कहा कि टंकी के मालिक होने के नाते उन्हें लोगों से ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। इस बात पर संचालक कथित तौर पर भड़क गए। सोनकर के अनुसार, उन्होंने ने उन्हें मां-बहन की गंदी गंदी गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए थप्पड़ से मारा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पेट्रोल टंकी के अन्य कर्मचारियों ने भी उन्हें घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी।read more:https://pahaltoday.com/initiatives-are-being-taken-to-start-24-hour-medical-services-at-the-old-hospital/ पीड़ित सभासद ने अपनी तहरीर में यह भी कहा है कि  संचालक और अन्य कर्मचारी ‘मनबढ़ किस्म’ के व्यक्ति हैं और कानून का पालन नहीं करते। उन्होंने असामाजिक तत्वों से सांठगांठ रखने का भी आरोप लगाया। संजय सोनकर ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *