90 फीसदी गांवों में कनेक्शन, फिर भी टैंकर से हो रही पानी की आपूर्ति

म्योरपुर, सोनभद्र। ऊर्जांचल क्षेत्र में एनटीपीसी, यूपी थर्मल पावर और लैंको सहित विभिन्न निजी उद्योगों द्वारा लगभग 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन किए जाने के बावजूद भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के 54 राजस्व गांवों में 90 प्रतिशत घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचने के बाद भी लोगों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में पंचायतों को टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है।read more:https://pahaltoday.com/strong-booths-are-the-basis-of-bjps-victory-shankar-giri/जल जीवन मिशन से जुड़े कंपनी के प्रबंधक प्रहलाद कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में खराब मौसम और आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी सप्लाई प्रभावित हुई थी। हालांकि सोमवार से जलापूर्ति को फिर से सुचारू करा दिया गया है। उन्होंने माना कि पानी आपूर्ति में बिजली सबसे बड़ी बाधा बन रही है। प्रबंधक ने दावा किया कि अन्यथा सभी गांवों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई और निर्देश दिया गया कि हर हाल में लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों से नियमित रूप से पानी आपूर्ति की जानकारी मांगी जा रही है तथा उन्हें निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *