संत जोसेफ स्कूल में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

शक्तिनगर, सोनभद्र। संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/nhm-employees-protested-by-wearing-black-bands-at-chc-myorpur/समारोह की शुरुआत कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक विदाई गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने समूह नृत्य और शिक्षकों को समर्पित नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कक्षा 12 के छात्र आयुष, भाग्योदय, जाह्नवी, खुशबू और संस्कृति समेत अन्य विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डा. विंसेंट परेरा ने कहा कि शिक्षक कभी शिक्षा से सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि जीवनभर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों डेविस पीपी, सीएस जोशी, इंग्रीड रॉल्फ तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों साइमन पैट्रिक और राजेंद्र सिंह के योगदान की सराहना की। इस दौरान कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों और सहकर्मियों ने भावुक शब्दों में अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित किया गया। आराधना यादव द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने माहौल को और भावुक बना दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों एवं शिक्षिका संजीता टोप्पो ने किया, जबकि निर्देशन शिक्षक टाइटस क्रस्ता ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *