महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। देश में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने जिला मुख्यालय लोढ़ी पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की जा रही है, जिससे आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है, जिसका असर दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी पड़ा है।read more:https://pahaltoday.com/sports-is-a-powerful-medium-for-the-physical-and-mental-development-of-youth-ashish-pandey/गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग महंगाई की मार से परेशान हैं, जबकि छोटे दुकानदार और ठेला-खोमचा लगाने वाले लोग भी आर्थिक संकट झेल रहे हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए तथा घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम कम कर आम जनता को राहत दी जाए। साथ ही देश में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाकर उसे तत्काल लागू करने की भी मांग की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। धरना-प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, शारद पनिका, सुनीता तिवारी, जिला महासचिव एवं प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, पीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, आरटीआई जिला चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *