व्यापारी सुरक्षा सुदृढ़ीकरण को लेकर डीएम व एसपी ने व्यापारियों संग की बैठक

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलाधिकारी चर्चित गैंड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा सुदृढ़ीकरण को लेकर जनपद के प्रमुख व्यापारियों, सर्राफा व्यापारियों, उद्यमियों, पेट्रोल पंप स्वामियों एवं बैंक मित्रों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।read more:https://worldtrustednews.in/grand-bhandara-of-ultimed-multi-solutions-pvt-ltd-on-tuesday-19th-may/
बैठक के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान व्यापारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *