धूल फांक रही सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्रामीण परेशान

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रनटोला स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यात्री शेड के पास लगी सोलर स्ट्रीट लाइट बीते कई वर्षों से खराब पड़ी है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/the-dilapidated-road-of-bramdih-tola-of-baghuari-has-become-a-problem-for-the-villagers/ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में तत्कालीन बीडीओ म्योरपुर लालजी शुक्ला को पत्र देकर सोलर स्ट्रीट लाइट मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बाद में उनका स्थानांतरण भी हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सांप और बिच्छू काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अंधेरे के कारण बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और राहगीर किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि महंगाई के दौर में लोग पहले से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में किसी दुर्घटना या जहरीले जीव-जंतु के काटने की घटना होने पर इलाज का अतिरिक्त बोझ उठाना मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय ग्रामीण आनंददेव, रामानंद, हीरालाल, मानिकचंद्र, गोविंद, जयनाथ, राजकुमारी, पंकज, दीपक, अर्जुन और छोटेलाल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द सोलर स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ पंचायत अजय सिंह और सचिव अरशद खान को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *