सोनभद्र। डीह बाबा प्रीमियर लीग कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ रविवार को अनपरा क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आशीष पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ अति विशिष्ट अतिथि विश्राम प्रसाद बैसवार एवं विशिष्ट अतिथि मृदुल भारद्वाज, ईआर हेड हिंडालको रेणुसागर मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-returning-with-medicine-died-in-a-road-accident-he-had-married-four-days-ago-his-elder-brother-was-injured-and-is-undergoing-treatment-in-bahraich/अतिथियों ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच ककरी फाइटर्स और उर्जांचल एलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ककरी फाइटर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उर्जांचल एलेवन की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 65 रन ही बना सकी। इस तरह ककरी फाइटर्स ने 9 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि आशीष पांडेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों की भागीदारी से खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव, सदानंद पांडेय, प्रमोद शुक्ला, प्रभाशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।