प्रोजेक्ट नई किरण ने तीन परिवारों को बचाया टूटने से

ललितपुर- स्थानीय पुलिस लाइन में  पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया, जिसमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 3 परिवार में आपसी सुलह के आधार पर समझौता कराया गया। तीनों परिवार खुशी से साथ रहने को तैयार हो गये एवं आपस में मिठाई खिलाकर रिस्तों की मिठास का दिया संदेश व 04 मामलों में अग्रिम तिथि दी गई।read more:https://pahaltoday.com/the-administrations-bulldozers-were-used-against-illegal-encroachments-and-government-land-in-several-tehsils-was-freed-from-encroachment/
नई किरण प्रोजेक्ट से जनपद में बिखरे हुए परिवारों को जोडकर उनके दाम्पत्य जीवन में एक नई रोशनी आयेगी, नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है  इस पुनीत कार्य में नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्य  अजय बरया, डॉ0  एस पी पाठक, श्रीमती सुधा कुशवाहा, डॉ0  संजीव कुमार शर्मा,  सुभाष जैन, डॉ0 एड. अरमान अजीज कुरैशी व नई किरण में महिला थाना प्रभारी अनीता देवी व महिला आरक्षी सिमरन व रिक्रूट महिला आरक्षी अमिता कुमारी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *