झोलाछाप चिकित्सको व अवैध रूप से संचालित व पैथालाॅजी सेंटरो के विरूद्ध अभियान चलाकर कराएं कड़ी कार्यवाही -मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री 

  मीरजापुर – मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धर्मजीत सिंह उपस्थित रहें। बैठक में मा0 केन्द्रीय मंत्री ने जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री ने अंत्येष्टि स्थलों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोलर पैनल लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित श्मशान घाटों एवं अंत्येष्टि स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से आमजन को सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रमों में एनआरएलएम समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने झोलाछाप चिकित्सकों एवं अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। read more:https://pahaltoday.com/demand-for-construction-of-pwd-road-was-raised-in-the-village-chaupal-district-development-officer-heard-the-grievances-of-the-villagers/बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित हर घर नल पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस दौरान निर्देशित किया गया कि पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके अतिरिक्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों का सत्यापन कर उन्हें शीघ्र ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने समूह की महिलाओं को “जल मित्र” के रूप में प्रशिक्षित कर जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। अब तक कितने महिलाओ को जल मित्र का प्रशिक्षण दिया गया है उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। बैठक में आयुष्मान भारत योजना एवं वयोश्री आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर चिकित्सकों, दवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *