मानवता की मिसाल बने विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के रक्तवीर

विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के समर्पित रक्तवीरों ने कैंसर मरीजों की जिंदगी बचाने हेतु मीरजापुर से वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, लहरतारा पहुंचकर SDP (Single Donor Platelets) दान किया।अपने दैनिक जीवन में रक्तदान को सेवा का माध्यम बनाकर ट्रस्ट के जागरूक सदस्य प्रत्येक माह दो बार SDP दान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।जहाँ अधिकांश लोग रविवार अपने आराम और व्यक्तिगत कार्यों के लिए सुरक्षित रखते हैं, वहीं विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के ये संकल्पित सदस्य अपना अवकाश भी जरूरतमंद मरीजों की सेवा में समर्पित कर देते हैं।आज SDP दान करने वालों में अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी, सचिव अभिषेक साहू, मीडिया सचिव विनय कुमार, स्वतंत्र प्रभार मोहित कसेरा एवं सदस्य दीपक जायसवाल शामिल रहे।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-returning-with-medicine-died-in-a-road-accident-he-had-married-four-days-ago-his-elder-brother-was-injured-and-is-undergoing-treatment-in-bahraich/वहीं आयुष केशरी पहली बार SDP दान हेतु पहुंचे, लेकिन मेडिकल स्क्रीनिंग में उपयुक्त न पाए जाने के कारण उनका डोनेशन नहीं हो सका। इसके बावजूद उनका सेवा भाव और उत्साह सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *