पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर भड़के भाकपा नेता, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सोनभद्र जिला सचिव आरके शर्मा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।read more:https://pahaltoday.com/azad-samaj-partys-membership-drive-in-balha-crowd-gathered-on-the-birth-anniversary-of-great-men/प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वाली भाजपा सरकार देश की जनता को लगातार महंगाई के गहरे कुएं में धकेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन संकट में पड़ गया है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। सीपीआई नेता ने कहा कि पिछले दो महीनों से प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे, जबकि देश की आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मुद्दों की अनदेखी की गई। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच तेल को लेकर जारी तनाव का असर वैश्विक बाजार पर पड़ा है, लेकिन जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी गई है। आरके शर्मा ने आरोप लगाया कि भारत पहले रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की खरीद करता था, लेकिन अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार ने रूस से तेल आयात कम कर दिया। इसके कारण भारत अन्य देशों पर निर्भर हो गया और देश में तेल संकट की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम यह हुआ कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया। साथ ही रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सीपीआई नेता ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए पेट्रोलियम एवं वित्त मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने तथा प्रधानमंत्री से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *