सोनभद्र। रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। रवि सिंह आगामी 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विशेष बात यह है कि वह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-returning-with-medicine-died-in-a-road-accident-he-had-married-four-days-ago-his-elder-brother-was-injured-and-is-undergoing-treatment-in-bahraich/रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में हिंडालको रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। यह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता 20 मई से 24 मई 2026 तक रोमानिया स्थित कॉम्प्लेक्स स्पोर्टिफ सैले पॉलीवैलेंटे डायनामो में आयोजित होगी, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रवि सिंह विश्व मंच पर भारत की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोगियों के समर्थन को दिया है।