भीषण गर्मी में 29 वर्षों से राहगीरों की प्यास बुझा रही श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति

लखनऊ। आषाढ़ माह की भीषण गर्मी में जहां तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं, वहीं परिवर्तन चौराहा पर श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति पिछले लगातार 29 वर्षों से मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। समिति द्वारा राहगीरों के लिए नि:शुल्क जल सेवा संचालित की जा रही है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों को राहत मिल रही है।read more:https://pahaltoday.com/childhood-extinguished-in-the-fire-of-enmity-the-brutal-murder-of-an-8-year-old-boy-in-bahraich-has-caused-a-sensation/समिति की यह सेवा प्रतिदिन सुबह से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि तक निरंतर जारी रहती है। राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों एवं आम नागरिकों को शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें काफी राहत मिल रही है।जल सेवा के प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि श्री दुर्गा जी मंदिर शास्त्रीय नगर में स्थित पौराणिक कुएं के जल को विशेष रूप से लाकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल जल पिलाना नहीं, बल्कि मानव सेवा के माध्यम से समाज में सद्भाव एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है।समिति के कार्यकारी सदस्य तारा चन्द अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जल सेवा के साथ राहगीरों को चना, मीठे बताशे एवं गुड़ भी वितरित किया जाता है, ताकि लोगों को ऊर्जा मिल सके और गर्मी से राहत प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि यह सेवा प्रतिवर्ष 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक निरंतर संचालित की जाती है।समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि श्री दुर्गा जी धर्म जागरण एवं सेवा समिति केवल जल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित के अनेक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा कन्या विवाह, धनवंतरी चिकित्सा सेवा, दैवीय आपदा के समय खाद्य सामग्री वितरण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *