बहराइच ( पयागपुर )। मंडलीय अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ अल्पना रानी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं तथा सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर, ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, जेएसवाई वार्ड समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बताते हुए संतोष व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/pokhran-nuclear-test-a-symbol-of-unwavering-willpower/डॉ अल्पना रानी गुप्ता ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया, जिस पर एडी हेल्थ ने सीएचसी पयागपुर की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने अधीक्षक डॉ धीरेंद्र तिवारी एवं पूरी स्वास्थ्य टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पयागपुर सीएचसी स्वास्थ्य सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। भ्रमण के दौरान डॉ शरद भारती, बीपीएम अनुपम शुक्ल, बीसीपीएम अजय यादव, अनिल राठौर, पवन कुमार, मेहबूब, निशा तथा स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।