जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बाला साहेब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में शुक्रवार को सम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/n-rangasamy-takes-charge-of-puducherry-for-the-fifth-time/
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पहले दिन कॉमर्स विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराया। कहा कि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह जी के दिशा निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षाफल घोषित होगा। mमूल्यांकन समन्वयक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा के अनुरूप मूल्यांकन कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर उप समन्वयक डॉ. अजय कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र एवं डॉ. ममता सिंह, विशाल सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी संजय शर्मा, श्याम त्रिपाठी, मनू मिश्रा, अरविंद, मनोज कुमार, गुलाब, शैलेश, आशीष एवं शिवम आदि उपस्थित रहे।