बहराइच/रूपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली तस्कर को अवैध चरस की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।SSB की सतर्कता के चलते पकड़े गए तस्कर के पास से कुल 4 किलो 665 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे भारत में सप्लाई करने की तैयारी थी।गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के बाके जिला निवासी जाबिर हलवाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चरस की खेप को भारत में खपाने के इरादे से सीमा पार कर रहा था, लेकिन SSB की मुस्तैदी के चलते उसकी कोशिश नाकाम हो गई।कार्रवाई के बाद SSB ने आरोपी को रूपईडीहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/collector-for-a-day-a-brilliant-student-from-bijnor-takes-charge-of-the-district-aims-to-become-an-ias-in-the-future/इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सीमा पर तस्कर लगातार सक्रिय हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता भी उतनी ही मजबूत है।