नगीना । संसद में महिला आरक्षण बिल गिराए जाने के विरोध में नगीना विधानसभा की महिलाओं द्वारा धामपुर स्थित नगीना सांसद चंद्रशेखर के आवास का घेराव कर आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में नगीना विधानसभा से मुख्य रूप से अंजलि मित्तल इंदु ठुकराल रजनी चंद्र कालरा रश्मि रावल,संतोष देवी सरिता विश्नोई, अनीता चौहान,बॉबी देवी, विनीता राणा,रामेश्वरी देवी,गुड्डू देवी किरण देवी संजू रानी, शीला देवी,विनोद कुमारी, अनीता चौहान,आभा अग्रवाल, मधु चौहान, निम्मी मित्तल, रिया मित्तल,मानया मित्तल आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय पार्षद रोहित रवि ने बताया की नगीना सांसद नगीना के आवास के बाहर लगातार 5 दिन पांच विधानसभाओं के होने वाले इस प्रदर्शन में आज दूसरे दिन नगीना विधानसभा द्वारा सांसद आवास पर प्रदर्शन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/manish-tyagi-lashes-out-at-pms-savings-advice-takes-aim-at-economic-policies/
जिसका मकसद महिला आरक्षण बिल में नगीना सांसद की नकारात्मक भूमिका रही विपक्ष के सांसदों ने मिलकर इस बिल को संसद में गिराया है तथा बिल को गिराकर जय घोष के नारे लगाकर सरेआम महिलाओं का अपमान किया है। कार्यक्रम में महेंद्र धनोरिया, दिनेश सैनी,रोहित रवि नीरज बिश्नोई, राजू गुप्ता, अर्णव चौधरी एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।