भूमि पर अवैध कब्ज़ा, पीड़ित ने डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

फतेहपुर।जनपद के खागा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव सरसाई मजरे अडार निवासी पप्पू पुत्र घनश्याम की भूमि पर अवैध कब्ज़े का मामला सामने आया है। पीड़ित पप्पू ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा टेनी संपर्क मार्ग पर उनके द्वारा बैनामा कराई गई जमीन पर कब्ज़ा कर लिया गया है,
प्रार्थना पत्र के अनुसार, उपरोक्त जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। जिसे मुक्त कराया जाए पीड़ित पप्पू का कहना है कि पूर्व में भी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी, जिस पर राजस्व टीम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिस कारण कब्जा करने वाले लोगों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं, शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि कई बार तहसील प्रशासन, लेखपाल व कानूनगो से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कार्रवाई न होने से गांव के लोगों में भी नाराज़गी बढ़ती जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/dm-arvind-kumar-chauhan-inspected-maa-shakambhari-university-and-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-construction-work/
अंत में पप्पू ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले को बिंदकी राजस्व टीम द्वारा निष्पक्ष जांच कराकर मौके पर पैमाइश कराई जाए और अवैध कब्ज़ा हटवाकर कब्जा मुक्त कराया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *