सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का गठन मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान रॉबर्ट्सगंज, नगवां एवं करमा ब्लॉक के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक इकाई में अरविन्द कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, मृत्युंजय सिंह को ब्लॉक मंत्री, सौरभ कुमार सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, दुर्गेश सिंह यादव को संयुक्त मंत्री तथा कृष्ण कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, नगवां ब्लॉक इकाई में सौरभ पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक कुमार मौर्य को ब्लॉक मंत्री एवं पंकज सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। करमा ब्लॉक से सुशील कुमार यादव को ब्लॉक अध्यक्ष तथा कुलदीप सिंह को ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का शोषण एवं दलाली करने वालों के खिलाफ संगठन स्तर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/traffic-police-crack-down-on-drunk-drive-drive-challan-48-drivers-at-toll-plazas/साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने एवं शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय, जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, मांडलिक मंत्री भोलानाथ अग्रहरी, जिला महामंत्री हुकुम चंद्र, जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा, राम नगीना मिश्र, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, नवीन गुप्ता, अमित चैबे, मनीष शर्मा, राघवेंद्र तिवारी, अरविन्द चैहान, मोहित लाम्बा, राजेश द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, प्रदीप बासु आदि मौजूद रहे।