गोपाल बीर बाबा धाम पर हुआ भव्य सर्वत वितरण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अमेठी। भीषण गर्मी के बीच जनपद के माधोपुर दरपीपुर गांव स्थित पावन स्थल गोपाल बीर बाबा धाम पर मंगलवार को भव्य सर्वत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल सर्वत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया गया।धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भक्तों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनभर सर्वत वितरण किया गया, वहीं शाम को बाबा के प्रसाद का भी विशेष आयोजन रखा गया है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की गई।read more:https://pahaltoday.com/farmers-are-troubled-by-encroachment-on-irrigation-department-land/
कार्यक्रम का आयोजन अतुल शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राहुल, शुभम, आदर्श, शोभनाथ, संजय, बबलू, रिंकू, दीपू, अंकित, विकास, शुभम तिवारी, अजय श्याम, सत्यप्रकाश, शोभित, अर्पित सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *