सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघडेवा बंधी पुलिया के पास किरबिल-करहिया मार्ग पर रविवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-yadav/
जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र रामलखन रविवार शाम बभनी से अपने घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे वह जैसे ही बघडेवा बंधी पुलिया के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार ट्रैक्टर और चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *