सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर सोमवार को भाजपा नेता विपिन तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बहेरा में सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे से किसानों को हो रही परेशानी से डीएम को अवगत कराया।
भाजपा नेता ने बताया कि कुछ मनबढ़ एवं सरहंग व्यक्तियों द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर नाले का रास्ता रोक दिया गया है। इससे बरसात और सिंचाई का पानी निकल नहीं पाता, जिसके कारण करीब 70 से 80 बीघा कृषि भूमि में जलभराव हो जाता है। पानी जमा रहने से किसानों की फसल लगातार बर्बाद हो रही है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। किसानों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर जांच कराने तथा नाले की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर बहेरा ग्राम प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे। मरकरी नहर पटरी पर हुए अवैध अतिक्रमण पर कब गरजेगा बुलडोजरread more:https://pahaltoday.com/government-schools-remain-locked-childrens-future-in-सदर तहसील अंतर्गत मरकरी नहर पटरी पर अवैध कब्जा कर बनाई गई झोपड़ियों में विधिवत होटल का संचालन किए जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि होटल संचालक द्वारा नहर में दोना-पत्तल सहित अन्य कचरा खुलेआम फेंका जाता है, जिससे नहर का पानी दूषित हो रहा है। बताया कि नहर पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग वर्षो से की जा रही है, बावजूद इसके संबंधित अधिकारी अनजान बने बैठे हैं। वहीं, भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो, होटल का संचालन एक दबंग परिवार के द्वारा किया जाता है। यदि कोई उक्त अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाता है तो होटल संचालक द्वारा तरह-तरह की धमकी दी जाती है। लोगों ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नहर पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।