गोरखपुर ।भोजपुरी सिनेमा जगत में रविवार का दिन बेहद खास और यादगार बन गया, जब बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘खाकी मेरा ईमान’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च समारोह शानदार अंदाज में आयोजित किया गया। इसी अवसर पर आगामी भोजपुरी फिल्मों ‘इंटरनेशनल जमाई बाबू’ एवं ‘कुंडली’ का विधिवत शुभ मुहूर्त भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फिल्म, समाज, संस्कृति एवं मीडिया जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फिल्म ‘खाकी मेरा ईमान’ के निर्माता डॉ. सौरभ पाण्डेय हैं, जबकि निर्देशन साहिल खान ने किया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के दमदार संवाद, देशभक्ति से ओत-प्रोत दृश्य एवं सामाजिक संदेश ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने ट्रेलर को भरपूर सराहना देते हुए फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
फिल्म का संगीत अशोक राव एवं मुन्ना मिश्रा ने तैयार किया है। वहीं गीतों को विकास चतुर्वेदी, गुड़िया यादव, अमृता दीक्षित, इंदु सोनाली एवं बादल बवाली ने अपनी मधुर आवाज दी है।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-yadav/
कार्यक्रम में पुष्पदंत जैन, गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप टेकड़ीवाल,सुनिशा श्रीवास्तव, डॉ. पी.एन. सिंह, डॉ. नारायण यादव, डॉ. विनय श्रीवास्तव, कृपा शंकर राय, गौतम पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय, शिवेंद्र पाण्डेय,अभिषेक यादव, डॉ. विवेक चतुर्वेदी, स्वामी विनय ,गुरु बाबा , कीर्तन त्रिपाठी,श्वेतिमा माधव प्रिया, मिन्नत गोरखपुरी, प्रशांत पाण्डेय, राजा भाऊ सेठ,आशीष रुंगटा, नवल किशोर नथानी, डॉ. विवेक सेठ, अजय यादव, नंदिनी प्रजापति, सुनील श्रीवास्तव, मधुबन निषाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।