जमीन विवादों का मौके पर जाकर करें समयबद्ध निस्तारण: डीएम

बाराबंकी। जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। थाना सफदरगंज में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबित एवं संवेदनशील भूमि विवादों को चिन्हित कर संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाई। अधिकारी द्वय ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस क्रम में जाटा बरौली निवासी सुमित्रा उर्फ कंचना एवं रसौली निवासी रामहेत के बीच चल रहे विवाद, तिवारी का पुरवा निवासी आरती तिवारी और सरोज तिवारी के विवाद, अम्बौर निवासी शिवाकर एवं रमेश कुमार से संबंधित प्रकरण तथा पंडरा निवासी निर्भय सिंह एवं दारा सिंह के बीच चल रहे विवादों की मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी मामलों की निस्तारण आख्या निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत की जाए।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-statue-of-veer-shiromani-maharana-pratap-will-be-installed-angad-singh/समाधान दिवस के दौरान केवल नई शिकायतों पर ही नहीं बल्कि पूर्व में आए मामलों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुराने मामलों की निस्तारण रिपोर्ट का अवलोकन किया और कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर फीडबैक भी लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *