राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.71 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

बहराइच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कुल 1,71,836 वादों का सफल निस्तारण किया गया।दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।लोक अदालत में जिला न्यायालय द्वारा 5,874 वाद, परिवार न्यायालय में 13 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 23 वाद, स्थायी लोक अदालत द्वारा 1 वाद तथा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 4 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक रिकवरी के 606 मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि सर्वाधिक 1,65,315 वाद राजस्व से संबंधित रहे।read more:https://pahaltoday.com/tractor-and-bike-along-with-stolen-trolley-recovered-two-vicious-thieves-arrested/इस दौरान कुल 9 करोड़ 28 लाख 90 हजार 745 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट भी किया गया, जो इस लोक अदालत की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।नोडल अधिकारी लोक अदालत अरविन्द कुमार गौतम ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों एवं वादकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *