नगर के रेलवे रोड क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी ने प्रेमवती कन्या विद्यालय की छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब विद्यालय की छुट्टी होने के बाद छात्राएं घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार तेज गति से आ रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे सड़क किनारे चल रही छात्राएं उसकी चपेट में आ गईं।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में कक्षा 9वीं और 10वीं की पांच छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं में प्राची, मिस्टी, तपस्या और प्राप्ति ,प्रति शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे जीएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य छात्राओं का इलाज रेलवे रोड के एक प्राइवेट क्लीनिक में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही स्कूल की प्रधानाचार्य और अध्यापिकाएं घटना स्थल पर पहुंची और छात्रों के परिजनों को सूचना दी गई