प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस समारोह

गाजीपुर। विकासखंड मनिहारी अंतर्गत प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस बड़े हर्ष, उत्साह एवं प्रेमपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग, स्नेह एवं समर्पण को सम्मान देना विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, क्राफ्ट गतिविधियाँ, कविता, भाषण एवं गीतों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय परिसर बच्चों की भावनाओं, उत्साह और खुशियों से सराबोर रहा।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-young-man-after-6-years-of-love-marriage/
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान, प्रेम एवं आभार की भावना विकसित करना तथा माँ-बच्चे के भावनात्मक संबंध को और मजबूत बनाना था। विद्यालय के निदेशक कृष्ण दत्त द्विवेदी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक माँ ही बच्चे के संस्कार, व्यक्तित्व एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रथम आधारशिला होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस भावनात्मक एवं सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी की प्रशंसा की।“माँ का प्रेम हर बच्चे की सफलता और खुशियों की सबसे मजबूत नींव होता है।” कार्यक्रम का समापन हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक पलों के साथ हुआ, जिसने सभी के हृदय को भावविभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *