भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण के लिए शुक्रवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। जिसमें जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त आइजीआरएस कर्मचारी, आइजीआरएस नोडल अधिकारी तथा पुलिस कार्यालय के आइजीआरएस सेल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान एएसपी ने निर्देशित किया गया कि जांचकर्ता अधिकारी प्रत्येक दशा में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे और पुलिस स्तर से की जाने वाली हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर धरातल पर होना चाहिए। ताकि जनमानस में पुलिस की छवि बेहतर बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि निस्तारण के पश्चात आवेदक से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए कि वह की गई कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं और पोर्टल पर प्राप्त सभी संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही निस्तारित किया जाए।read more:https://worldtrustednews.in/a-review-meeting-of-the-prime-ministers-adarsh-gram-yojana-was-held-under-the-chairmanship-of-cdo-bal-govind-shukla/ताकि पीड़ितों को न्याय मिलने में विलंब न हो।
एएसपी ने उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुनवाई पोर्टल जनता की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी और पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निदान कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराना है।
इस मौके आइजीआरएस सेल के प्रभारी व अन्य संबंधित कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।