बच्चों संग मनाया जन्मदिन, स्टेशनरी व फल किए वितरित

देवा, बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र देवा के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में समाजसेवी शुभम वर्मा ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाकर मिसाल पेश की। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई तथा सभी बच्चों के लिए छोले-चावल और फल की व्यवस्था की गई। समाजसेवी शुभम वर्मा ने कहा कि जन्मदिन मनाने की सबसे बड़ी खुशी उन्हें नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मिलती है। उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों के साथ ही मनाते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से शुभम वर्मा को पौधा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।read more:https://worldtrustednews.in/tb-department-taught-tb-lesson-to-asha-sisters/कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका शशि बाला, मंजू वर्मा, कीर्ति वर्मा, रितिका वर्मा, मिशन हरियाली संयोजक एवं पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह, हर्षित वर्मा, राजा सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीता वर्मा सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *