वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा होगी स्थापित: अंगद सिंह

बाराबंकी। जिला बार एसो सभागार में महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह ने कहा कि राणा प्रताप का जीवन वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ संकल्प के लिऐ जाना जाता है, उन्होंने कहा की महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा जल्द ही जिला मुख्यालय पर स्थापित की जायेगी। आर.एस.एस के प्रांतीय प्रचार प्रमुख गंगा सिंह ने कहा की राणा प्रताप का चरित्र प्रेरणा दायक है, उन्होंने कहा कि अपनी, वीरता, दृढ़ता वा अदम्य साहस से राणा प्रताप ने मुगलों के छक्के छुड़ा दिए तथा मुगलों की दासता कभी स्वीकार नहीं की। पूर्व अध्यक्ष दादा जगत बहादुर सिंह ने कहा कि अगले वर्ष से राणा प्रताप जी की जयंती नही बल्कि इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा।read more:https://worldtrustednews.in/crowds-of-devotees-gathered-for-the-maha-rudra-yagna-in-baraon-the-atmosphere-resonated-with-vedic-mantras/भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह ने कहा कि राणा प्रताप ने परिवार के साथ जंगल में समय बिताया,घास की रोटियां तक खाई लेकिन वे मुगलों के आगे नहीं झुके। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण सिंह, अजय प्रताप सिंह व टीम द्वारा आयोजित इस जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला बार एसो अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने तथा संचालन अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रवण सिंह वा टीम द्वारा आधा सैकड़ा अधिवक्ता गणों, अतिथियों का राणा प्रताप के चित्र, माला, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला बार के पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, बृजेश दीक्षित, सुरेंद्र प्रताप सिंह बब्बन, एम.पी सिंह, अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, मनीष परिहार, विभम सिंह, सचिन प्रताप सिंह, अनूप कल्याणी, अनूप यादव, रमन द्विवेदी, नरेश सिंह, सुनीत अवस्थी, सुरेश गौतम, सी बी सिंह, रूबी सिंह, सरिता वर्मा, दौलता, सुषमा शर्मा, अमित शुक्ला, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आलोक तिवारी, राहुल विक्रम सिंह, विनय सिंह, हुमायू नईम खां, राजेश सिंह, सतीश पाण्डेय, मदन लाल यादव, खुशी राम यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता अमित अवस्थी सहित सभी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सहित कई सैकड़ा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *