गाजीपुर श्मशान घाट पर ‘लकड़ी और आग’ के नाम पर वसूली पर सख्त हुए डीएम, बोले- शोक में डूबे परिवारों का शोषण बर्दाश्त नहीं

गाजीपुर। जनपद के श्मशान घाटों पर शवदाह के दौरान लकड़ी, आग और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई परिवारों ने आरोप लगाया कि शोक और मानसिक तनाव की स्थिति में होने के बावजूद उनसे लकड़ी, चिता सजाने और अग्नि देने के नाम पर मनमानी रकम मांगी जाती है।read more:https://worldtrustednews.in/a-review-meeting-of-the-prime-ministers-adarsh-gram-yojana-was-held-under-the-chairmanship-of-cdo-bal-govind-shukla/
मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित नगर पालिका अधिकारियों, श्मशान घाट संचालन से जुड़े कर्मचारियों तथा डोम समाज के लोगों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में शोकाकुल परिवारों का आर्थिक शोषण नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया को कमाई का जरिया बनाना अमानवीय है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *