तेज आंधी के साथ हुई बारिश से आम की  फसल को नुकसान

नगीना । बीती रात ग्यारह बजे से तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन आम की  फसल को नुकसान हो गया। रात्रि में आंधी शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई । जो सुबह साढ़े सात बजे बहाल हो पाई। आंधी तूफान के दौरान आसमानी बिजली कड़कती रही।तेज आंधी के कारण सड़कों के किनारे लगे तमाम फ्लैक्सी बोर्ड व होर्डिंग फट कर गिर गए और कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की खबरें भी हैं।read more:https://pahaltoday.com/bjp-workers-celebrated-their-election-victory-by-distributing-sweets/बुधवार की देर में रात 11 बजे से क्षेत्र में आंधी व आसमानी बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश होनी शुरू हो गई  बूंदाबांदी तो सुबह तक भी होती रही रात्रि भर बारिश भी आसमान में काले बादल छाए रहे।जिससे मौसम तो सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।सुबह सवेरे लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।बारिश के कारण गली मौहल्लों में पानी भर गया जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।आंधी के कारण बागों में आम की फसल को भी नुकसान हुआ है।बागवानों का कहना है कि तीन दिन में दो बार आई आंधी के कारण भारी मात्रा में पेड़ों पर लगे कच्चे आम गिर गए हैं।जिससे काफी नुकसान हुआ है जिससे बागबानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। आंधी शुरू होते ही बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई,जिससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।रात 11 बजे से ठप्प हुई विद्युत आपूर्ति आज सुबह साढ़े सात बजे बहाल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *