गाजीपुर। जनपद के महाराजगंज एवं आसपास के व्यापारिक क्षेत्रके लिए बड़ी राहत की खबर है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की पहल पर विद्युत विभाग लखनऊ ने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 5 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से प्रकाशनगर से महाराजगंज तक का क्षेत्र अब ग्रामीण फीडर से हटकर शहरी विद्युत व्यवस्था से जुड़ सकेगा।read more:https://pahaltoday.com/encroachment-removed-from-village-community-land-panic-ensues/बताया गया कि प्रकाशनगर से महाराजगंज तक बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं, लेकिन अब तक यह इलाका अंधऊ फीडर (ग्रामीण) से जुड़ा होने के कारण लगातार विद्युत समस्या से जूझ रहा था। ओवरलोडिंग और अनियमित आपूर्ति के चलते व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्य अभियंता वाराणसी एवं अधीक्षण अभियंता गाजीपुर को पत्र लिखकर क्षेत्र को शहरी विद्युत आपूर्ति से जोड़ने की मांग की थी। उनके प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग लखनऊ ने प्रकाशनगर उपकेंद्र पर 5 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मंजूरी दे दी।नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रकाशनगर से महाराजगंज तक की विद्युत आपूर्ति अंधऊ ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी फीडर से संचालित की जाएगी। इससे न केवल बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी बल्कि क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस स्वीकृति के लिए योगी आदित्यनाथ एवं ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार व्यापार और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है