सीएचसी स्योहारा में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, ‘एक भी बच्चा न छूटे’ पर जोर

स्योहारा (बिजनौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में गुरुवार को राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण (आरआई) कार्यक्रम के अंतर्गत माइक्रो प्लान रिव्यू एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.के. स्नेही ने की।read more:https://pahaltoday.com/%e2%82%b910-hike-in-frp-is-cheating-sugarcane-farmers-bhagat-singh-verma/
बैठक में यूनीसेफ के मंडलीय स्वास्थ्य सलाहकार डॉ सुजीत सिंह, डब्लूएचओ के मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीन तथा जीवीए की ओर से सौरव आर्या उपस्थित रहे।
इस दौरान नियमित टीकाकरण सत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। ड्यू एवं लेफ्ट आउट, ड्रॉपआउट तथा अवरोधी परिवारों के बच्चों की सूची पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही ‘जीरो डोजर’ बच्चों पर विशेष फोकस करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई इस दौरान नियमित टीकाकरण सत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। ड्यू एवं लेफ्ट आउट, ड्रॉपआउट तथा अवरोधी परिवारों के बच्चों की सूची पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही ‘जीरो डोजर’ बच्चों पर विशेष फोकस करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।डॉ बी.के. स्नेही ने माइक्रो प्लान के अद्यतन, सत्र स्थलों के सत्यापन तथा टीकाकरण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने यू-विन पोर्टल, एमसीटीएस एवं आरसीएच पोर्टल पर डेटा की समयबद्ध एवं शुद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।डॉ सुजीत सिंह ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कम्युनिकेशन माइक्रोप्लान की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित कर्मियों को नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचबीएनसी एवं एचबीवाईसी भ्रमण गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की।डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीन ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।गावी एवं पीसीआई से जुड़े सौरव आर्या ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।बैठक में डॉ राकेश कुमार, डॉ प्रणव, डॉ हासिम, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीर सिंह, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, डीईओ राशि, एएनएम, एलएचवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *