मिर्जापुर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर बड़ी बसही क्षेत्र में एक श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य व वैश्य नेता इंजीनियर विवेक बरनवाल ने किया। इस अवसर पर 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 7 मई 2025 को भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई कार्रवाई को देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए निर्णायक कदम बताया। उन्होंने भारतीय सैनिकों के साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। विवेक बरनवाल ने कहा कि आज का भारत मजबूत और आत्मनिर्भर है, जो किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत वैश्विक स्तर पर आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत हुआ है और रक्षा क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति कर रहा है।read more:https://pahaltoday.com/two-robbers-arrested-for-snatching-a-womans-mangalsutra-locket/कार्यक्रम में बड़ी बसही शिव मंदिर समिति के महामंत्री अनिल जायसवाल सहित श्वेता मेहरोत्रा खत्री, शिप्रा बरनवाल, मनीष दुबे, शैलेंद्र पांडे, हरप्रीत कौर डंग, वंदना यादव, सुमित कुमार, सौरभ सेठ खत्री, श्याम कुमार, सुमित यादव, सुनील यादव, संतोष कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और सैनिकों के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।