सूरतगंज-बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख कक्ष में बुधवार को भारतीय जनता पाटÊ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुशील वर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री इक्ष्वाक मौर्य और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पाटÊ की आगामी नीतियों एवं संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पाटÊ को मिली शानदार जीत का उल्लास देखने को मिला।read more:https://khabarentertainment.in/a-grand-ceremony-was-organized-in-honor-of-shiksha-mitras/ जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी और इसे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। कार्यक्रम के दौरान व्हाइट मण्डल महामंत्री राजीव शुक्ला (राजू), नीरज पांडेय, बबलू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि शिवम वर्मा, पूर्व प्रधान प्रमोद पाण्डेय, देव पांडेय, मण्डल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, अरुणेश वर्मा (मोनू) और हरिपाल मौर्य सहित भारी संख्या में भाजपा समर्थक व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।