सेवा और सेवानिवृत्त जीवन के हैं दो पहलू: नूर मोहम्मद

मसौली-बाराबंकी। बाल विकास परियोजना में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री गुड्डी देवी की अधिकतम आयु पूरी होने पर बुधवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित आंगनवाड़ी केंद्र मे भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री गुड्डी देवी को शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंटकर विदाई दी गयी।
सेवानिवर्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री गुड्डी देवी को विदाई देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने उनके अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा व सेवानिवृत्त जीवन के लिए के पहलू है जो सभी के जीवन मे आते है। सेवानिवर्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री को हारफूल माला और उपहार देकर स्वागत किया गया वहीं गुड्डी देवी को विदा करते समय समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयं गुड्डी देवी के आंसू आने लगे और कई महिलाओं की हिचकियां लग गई।read more:https://khabarentertainment.in/online-training-of-public-service-center-operators-regarding-census-2027-adm-gave-important-instructions/अपने विदाई समारोह से अभिभूत होकर गुड्डी देवी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से सेवाकालीन के दौरान दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और जाने अनजाने में हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा की सेवा से निर्वित जरूर हो रहे हैं लेकिन हमारे जो पारिवारिक संबंध बने हैं वह आखरी सांस तक निभाएंगे।इस मौक़े पर सुपरवाइजर बबीता आर्य और सरोज कुमारी, पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री स्वेतलता श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, प्रमिला श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता पैगंबरपुर की सुषमा मौर्य गीता रजनी संतोष बनदेवी, मीना किदवाई सहित क्षेत्र की कार्यकत्री मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *