भदोही। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महिला का मंगलसूत्र का लाकेट झपट्टा मारकर लूटने की घटना में शामिल 2 लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने कब्जे से मंगलसूत्र लाकेट (पीली धातु का) बरामद कर लिया।read more:https://khabarentertainment.in/honorarium-of-shikshamitras-increased-got-honour-in-the-felicitation-ceremony/एसपी अभिनव त्यागी एवं एएसपी शुभम अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के अनुपालन के क्रम में धारा 304(2) व 317(2) बीएनएस कोतवाली भदोही से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण मे स्थानीय पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर वांछित एवं प्रकाश में आए 2 अभियुक्ता व 2 लुटेरेसुनील खरवार पुत्र विनोद खरवार दसघरिया थाने के पीछे थाना दस घरिया जिला सम्भलपुर राज्य उड़ीसा हाल मुकाम घोसिया बालगांव थाना विक्रमगंज जिला सासाराम बिहार व विजय कुमार खरवार पुत्र गोरख खरवार निवासी वार्ड नं.5 ढिबरा मोहल्ला थाना विक्रमगंज जिला सासाराम बिहार को रेलवे स्टेशन भदोही के पश्चिमी छोर के खाली स्थान से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से वादिनी मुकदमा सुषमा पत्नी दीपक निवासी खेवकर सुरियावां भदोही का मंगलसूत्र का सोने का लाकेट अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुआ। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद सोने के लाकेट का मूल्य करीब 80,000 रुपए है। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।