15 से 17 मई तक नगर में आयोजित होगा भदोही महोत्सव 

भदोही। भदोही महोत्सव सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्णा मिश्र ने कहा कि विगत 9 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को निरंतरता देते हुए इस वर्ष भी भदोही महोत्सव अपनी पूर्व निर्धारित तिथियों और स्थान पर पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन 15, 16 व 17 मई को अभयनपुर मैदान (वाराणसी रोड) पर सुनिश्चित किया गया है। read more:https://khabarentertainment.in/awareness-program-in-composite-school-on-world-hand-hygiene-day/
उक्त बातें श्री मिश्र नगर के इंदिरा मिल चौराहे के पास स्थित जीवनदीप हास्पिटल में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जनहित में खेलकूद प्रतियोगिताओं को इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। श्री मिश्र ने आयोजन स्थल को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि महोत्सव के लिए सभी कलाकार और कवि पूर्व में ही अनुबंधित किए जा चुके हैं। भदोही महोत्सव की पहचान और जनभावनाएं अभयनपुर मैदान से जुड़ी हुई हैं, इसलिए आयोजन के स्थान या तिथि में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर आयोजन टलने को लेकर जो भी सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं, वे निराधार हैं। सोसायटी के सचिव डॉ.एके गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में 15, 16 व 17 मई (प्रातः 5:00-7:00 बजे) सामूहिक योगाभ्यास शिविर का आयोजन होगा।16 मई (प्रातः 6:00 बजे):श भव्य मैराथन दौड (अभयनपुर मैदान से संदीप पैलेस, गोपीगंज तक) किया जाएगा। 15 मई (संध्या) को स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जाएगी। 16 मई (संध्या 7:30 बजे) राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों का महाकुंभ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।17 मई (संध्या 7:30 बजे) बॉलीवुड नाइट एवं भव्य समापन समारोह होगा। उपाध्यक्ष आरसी त्रिपाठी ने कहा कि सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य भदोही की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। जनसहयोग के समन्वय से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *