कान्हा गौशाला की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए एसीएस, मॉडल अपनाने की दी सलाह

सहारनपुर। पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने नगर निगम सहारनपुर द्वारा संचालित माँ शाकुंभरी कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं और गौ-उत्पादों को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और नगर निगम अधिकारियों की सराहना की।read more:https://khabarentertainment.in/online-training-of-public-service-center-operators-regarding-census-2027-adm-gave-important-instructions/नवादा रोड स्थित गौशाला में पहुंचे अपर मुख्य सचिव ने यहाँ तैयार किए जा रहे विभिन्न गौ-उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्य अभियंता एवं गौशाला के वरिष्ठ प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि गौशाला में गोमूत्र से गोनाइल, गोबर से जैविक खाद, धूप, बंदनवार, स्वास्तिक, राखी, पानी में तैरने वाले दिए, खिलौने तथा गौमय गुलाल सहित करीब 26 प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन उपलब्धियों के लिए गौशाला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।गौशाला प्रभारी एवं पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में गौशाला में गोबर से बायोगैस बनाकर विद्युत संयंत्र, चारा मशीन, सबमर्सिबल पंप और रसोई संचालन किया जा रहा है। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान और सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक के माध्यम से गौवंश की उन्नत नस्ल तैयार की जा रही है।इन व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश की अन्य गौशालाओं के प्रभारियों को मोबाइल के माध्यम से सहारनपुर की इस गौशाला का लाइव अवलोकन कराया और इसे मॉडल के रूप में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने निरीक्षण पुस्तिका में टिप्पणी करते हुए गौशाला की व्यवस्थाओं, चारे की उपलब्धता और प्रबंधन को सराहनीय बताया।निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार, सीवीओ एम.पी. सिंह, डिप्टी सीवीओ के.के. नागर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *