म्योरपुर, सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित करते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों व कार्यों पर जनता के विश्वास का परिणाम है।read more:https://khabarentertainment.in/police-arrested-an-accused-under-the-gangster-act/इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, मंडल मंत्री दिनेश गुप्ता, निवर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो मोनू जायसवाल, रंजीत भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।