जनगणना कार्य से पहले मनरेगा कर्मियों ने उठाई मानदेय व संसाधनों की मांग

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड में मनरेगा कर्मियों ने जनगणना-2027 के प्रस्तावित कार्य से पहले अपनी लंबित समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित पत्र के माध्यम से मानदेय भुगतान और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। पत्र में बताया गया कि 5 मई 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए गए हैं कि 7 मई से 21 मई 2026 तक प्रतिदिन कम से कम 40 परिवारों का सर्वे किया जाए, जिसका स्थानीय स्तर पर सत्यापन भी किया जाएगा। कर्मियों का कहना है कि यह कार्य स्मार्टफोन के माध्यम से किया जाना है, जिसके लिए मोबाइल और इंटरनेट डेटा अनिवार्य है, लेकिन उन्हें कोई संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया हैread more:https://khabarentertainment.in/online-training-of-public-service-center-operators-regarding-census-2027-adm-gave-important-instructions/ कर्मियों ने यह भी बताया कि ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक सहित अन्य मनरेगा कर्मियों को पिछले करीब आठ महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। इस संबंध में शासन को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। मनरेगा कर्मियों ने मांग की है कि जनगणना कार्य शुरू होने से पहले सभी संबंधित कर्मचारियों को स्मार्टफोन व डेटा उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनगणना-2027 का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। पत्र पर कई कर्मियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *