करंट की चपेट में प्राइवेट कर्मी की मौत, अवैध रूप से चल रहा था लाइन पर काम

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम टोडार में एक दर्दनाक हादसे में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक प्राइवेट कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।read more:https://khabarentertainment.in/angry-over-not-receiving-honorarium-village-employment-officer-akash-tripathi-resigned/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंगेरा फीडर से जुड़े ग्राम टोडार में देवेंद्र यादव और हरेंद्र यादव द्वारा अपने निजी कार्य के लिए इंदौर ग्राम निवासी सुड्डू राम को बिजली के पोल पर चढ़ाकर कार्य कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह कार्य बिना विद्युत विभाग को सूचना दिए अवैध रूप से कराया जा रहा था।
घटना के समय फीडर की विद्युत आपूर्ति चालू थी, जिससे लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान सुड्डू राम एलटी लाइन पर तार जोड़ने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और पोल से नीचे गिर पड़े।गंभीर रूप से झुलसे सुड्डू राम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अधिशासी अभियंता जंगीपुर ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के लाइन पर कार्य किए जाने के कारण यह हादसा हुआ है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *